Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

माटी की महक बीकानेर । चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को पहले दिन अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने हेतु 1 नामांकन दिलीप भाई पारिख का प्राप्त हुआ । अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र 12 जुलाई को भी लिया जाएगा | दिनांक 13 जुलाई 2023 को सांय 4 बजे से 6 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी | दिनांक 13 जुलाई 2023 को सांय 6 बजे तक वैध्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा | दिनांक 14 जुलाई 2023 को सांय 5 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा | दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान करवाया जाएगा | दिनांक 16 जुलाई 2023 को मतदान होने पर मतगणना तत्पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी | चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा | इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी  वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी, अनंतवीर जैन, महावीर पुरोहित, जगदीश चौधरी, वीरेंद्र किराड़ू आदि उपस्थित है । 

Previous Post Next Post