Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

 

मदनगंज किशनगढ़ आचार्य विवेक सागर महाराज ने धर्मोपदेश देते हुए कहा कि हम सभी भगवान महावीर के शासन में विराजित है। सारा जीवन भगवान महावीर की देशना सुनते सुनते जीवन पूर्ण हो गया, लेकिन हमने क्या ग्रहण किया ये विचारणीय है। मृत्यु को प्राप्त करना जो हमारे क्रिया कलाप है, संसार के प्राणी मात्र को देखा है, संसार में कही भी सुख नही है, जैन दर्शन में स्पष्ट है जो जान गए वो मान भी जायेंगे। संसार में प्रत्येक जीव की भावना है कि वह सुखी रहे। संसार में यदि इतने लिप्त नहीं होते तो हमारे ऊपर बोझ नहीं होता। जिनके मन में राग द्वेष की परणति लगी है तो उसका संसार दीर्घ है। आज व्यक्ति के पास समय नहीं है। इस मनुष्य पर्याय का महत्व क्या है आचार्यश्री ने कहा कि जो जानता वो मानेगा भी। स्वाध्याय करेंगे तो कर्ता बुद्धि होंगी और संसार में हम संसार के पथिक बनेंगे। दही जमाने के लिए जावन डालने से दही जमता है ऐसे ही अपने जीवन में प्रभु भक्ति रूपी जावन डाले और अपने जीवन सुंदर अच्छा बनाने का प्रयास करें। दोपहर में स्वाध्याय हुआ। शाम को गुरु भक्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, महावीर प्रसाद गंगवाल, कैलाश चंद पहाड़िया, इंदर चंद पाटनी, संपत दगड़ा, कमल बेद, संजय जैन, धूप चंद, निर्मल छाबड़ा, सुशील बाकलीवाल, प्रणेश बज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। 




Previous Post Next Post