Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की मदनगंज मंडल के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की अपनी कार्यकारणी की घोषणा की जिसमे भाजपा युवा नेता सूर्य प्रकाश शर्मा को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया। सुर्य प्रकाश शर्मा भाजपा के सक्रिय सदस्य है और समय समय पर पार्टी कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाते है । हिंदूवादी व सामाजिक संघटनो में भी जुड़े हुए है।शर्मा ने सांसद भागीरथ चौधरी का आभार जताया एवं पार्टी में ओर ज्यादा जोश से काम करने का विश्वास जताया। शर्मा के मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त होते ही हर्ष की लहर दौड़ गई और जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में शिवसेना हिंदुस्तान के पुखराज सिंह पीके, धनराज टेलर,साहिल अग्रवाल,उत्तम सोलंकी,मनीष शर्मा, जीतू जोशी,विकास सिंह पंवार,बंटी बन्ना, रोहित चौहान,शंकर शर्मा सहित अन्य ने स्वागत किया।

Previous Post Next Post