Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक बीकानेर । रोट्रेकर क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि समाज में किए गए श्रेष्ट कार्यों के लिए शुद्धि जन को सम्मानित कर, उनका हौसला अफजाई करने का कार्य निरंतर क्लब द्वारा जारी हैं। रॉयल प्रोफ़ाइल संयोजक अभिमन्यु जाजड़ा ने बताया की दिनांक 23 नवम्बर 2022 को लगातार 40 वर्षों से सेवा कर रहे वेद हंसराज सोनी को रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर द्वारा रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफ़ाईल सम्मान से नवाज़ा गया। ललित स्वामी एवं नितेश स्वामी ने बताया की वेद हंसराज सोनी 4 दशक से शहर में किसी भी व्यक्ति के कोई फोड़ा, फूंसी, मस्से या चर्म रोग का इलाज निः शुल्क कर रहे हैं एवं इस हेतु दवाई का वितरण भी निः शुल्क रूप से उनकी क्लिनिक रामपुरा बस्ती से किया जाता हैं।हंसराज सोनी ने रोट्रेक्ट क्लब का रॉयल प्रोफ़ाईल सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया एवं क्लब सदस्यों को बताया की उनके द्वारा इन वर्षों में लाखों मरीज़ों का निः शुल्क रूप से उपचार किया गया हैं।
Previous Post Next Post