Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



हजारों की संख्या में दिनभर उमड़े श्रद्धालु, विशाल भंडारे में भक्तगणों ने पाई प्रसादी

हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारो से गुंजाय मान हुआ मन्दिर प्रांगण

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी ( चन्द्रशेखर शर्मा)। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनकल्याणार्थ गंगापुर सिटी क्षेत्र की खुशहाली के लिए सावन के चौथे और अंतिम सोमवर को भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की ओर से उघाड़मल बालाजी पर विशाल भंडारे एवं सहस्त्र घट का आयोजन किया गया। इस दौरान मन्दिर में श्रदालुओं की खासी भीड़ रही और दिनभर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। उघाड़मल बालाजी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं,शहर व ग्रामीण के लोगों, भक्तगणों का दिनभर तांता लगा रहा जिससे मेले जैसा माहौल दिखाई दीया।

प्रातः काल पुर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने मन्दिर पर पहुंचकर पंडित मोहन आचार्य के सानिध्य में सहस्त्र घट का आयोजन किया। सर्वप्रथम पूर्व विधायक सहित भाजपाइयों ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किया। साथ ही विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ बिल्ब पत्र चढ़ाए और आरती की। भाजपाइयों ने शिव चालीसा , शिव तांडव स्तोत्र, रुद्री पाठ किए और भगवान से क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि, व उन्नती की प्रार्थना की।

विशाल भंडारे में शहर एवं ग्रामीण के सभी वर्गों के लोगों,आमजन,किसान, भाजपा कार्यकृताओ ने भाग लिया। शाम 7 बजे तक भंडारा चला जिसमें हजारों श्रदालुओं ने प्रसादी पाई। जिसमें धार्मिक सामाजिक समागम देखने को मिला। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया शहर ग्रामीण आमजन कार्यकृताओं एवं समर्थकों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह का साफा पहनाकर तस्वीर एवं तिरंगा झंडा भेट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल,वस्त्र व्यापार संघ, अभिभाषक संघ,शिक्षण संस्थान,व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, शहर मंडल ग्रामीण मंडल तलावड़ा मंडल वजीरपुर मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा ओबीसी मोर्चा एस टी व एस मोर्चा, ग्रामीण,व्यापारी,आमजन, किसानो सहित सभी जाति धर्म के लोगों ने भाग लिया जिसमें धार्मिक सामाजिक सौहार्द का समागम देखने को मिला।

इस दौरान मंडी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कुहू स्कूल के हेमंत शर्मा का प्राइड ऑफ राजस्थान पुरस्कार मिलने पर पुर्व विधायक की ओर से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया मौजुद रहे।

Previous Post Next Post