Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



नीमोद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल।

मलारना डूंगर/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत निमोद में रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सानिध्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा नेता हरकेश झार्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। शिविर समापन पर अपने उद्बोधन में झार्रा द्वारा रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के अध्यक्ष व सभी सदस्यों का और ग्राम पंचायत सरपंच व् प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान देने पर आभार प्रकट किया गया। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर घर-घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक  हरकेश झार्रा के नेतृत्व में सह संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य मित्रपुरा नानजीभाई सांचौली, ब्लॉक संयोजक एसपी बरियारा के सहयोग से गांव- गांव ढ़ाणी- ढाणी पहुंच कर तिरंगा अभियान का जोर- शोर से प्रचार- प्रसार किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत निमोद में विद्यालय के छात्र छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच, प्रबुद्ध जनों केसाथ मिलकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने की जानकारी दी गई । सभी को यह उत्सव और पर्व  धूमधाम  से मनाए जाने के लिए प्रेरित किया गया।


Previous Post Next Post