Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




किशनगढ़-भैरूसिंह चोहान । भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ के संस्कार प्रकल्प के तहत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में सोमवार को प्रेरणा प्रोग्रेसिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालियों की ढाणी मदनगंज किशनगढ़ में रखा गया। सर्वप्रथम शाला प्रधान एवं उपस्थित परिषद के पदाधिकारियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। परिषद के उपस्थित सदस्यों के परिचय के बाद शाखा कोषाध्यक्ष भगवान बाहेती ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। प्रकल्प सह प्रभारी राजेश  कामदार ने गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से गुरुओं का सम्मान करने तथा अपने गुरु एवं माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
 तत्पश्चात संस्था प्रधान जसराज सैनी एवं अध्यापक अध्यापिका सुश्री वंदना सैनी श्रीमती मिथिलेश कुमार श्रीमती संगीता चौहान एवं विनोद कुमार वैष्णव तथा श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों टीना चौधरी, राधिका वैष्णव, केशव प्रजापत, ममता कंवर, मनीष कुमार, राहुल थारोल एवं हर्षवर्धन सेन को सम्मानित किया गया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती किरण कंवर को ओपरना तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।संस्था प्रधान जसराज सैनी ने परिषद का इस कार्यक्रम कार्यक्रम की सराहना की एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया ।परिषद सहसचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने नशा मुक्ति तथा स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई। भगवान जी बाहेती ने आभार व्यक्त किया ।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सचिव नंदकिशोर अग्रवाल ने किया।प्रचार प्रभारी प्रहलाद अग्रवाल ।


 

Previous Post Next Post