सवाई माधोपुर ( चन्द्रशेखर शर्मा )। भाजपा जिला कार्यालय में सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें आगामी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक डॉ भरतलाल मथुरिया ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा थे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेशचंद जैन पूर्व जिलाध्यक्ष, रामलखन गुर्जर जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, भरत सिंह राजावत भेडोला भी मंचासीन रहे। बैठक में आगामी चुनाव हेतु प्रदेश के निर्देशानुसार शाखा वाइज समितियां बनाकर जिम्मेदारी तय की गई। जिला स्तरीय समिति में जिला संयोजक के रूप में हरिनारायण बैरवा (पूर्व विधायक) एवं सहसंयोजक के पदों पर सुरेश चंद जैन (पूर्व जिलाध्यक्ष), रामलखन गुर्जर (जिला संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ), भरतसिंह राजावत की नियुक्ति की गई ।
खंडार क्षेत्र से श्री हरिमोहन जी मथुरिया एवं अर्जुनलाल जी पटेल, बालेर क्षेत्र से श्री मोतीलाल जाट एवं श्री मानवेन्द्रसिंह जी राजावत, बहरावंडा से श्री अजित सिंह जी एवं मुरारीलाल वैष्णव, बरवाडा में भरतसिंह जी एवं जम्मू कुमार जैन, शिवाड में घासीलाल जी माली एवं कन्हैयालाल बोहरा, शहर ब्रांच में पृथ्वीराज मीना पूर्व जिला प्रमुख एवं मीराबाई सैनी पूर्व प्रधान, मानटाउन ब्रांच भगवतगढ़ क्षेत्र में प्रकाशचंद जैन एवं सीताराम शर्मा, मुख्य हाईवे में अशोकराज मीना, और रामलखन गुर्जर, बौंली ब्रांच में शंकरलाल जी गुर्जर और राजेश जी गोयल, मलारना डूंगर में सीताराम गुर्जर और रघुनाथ वैष्णव को जिम्मेदारी दी गई, ये सभी टीम बनाकर सहकारिता चुनाव मे समर्पित सदस्य आये और सहकारिता प्रदेश और देश में मज़बूत बने जिससे सहकारिता का सपना पूरा हो !एवं गंगापुर बामनवास के लिए पार्टी के निर्देशानुसार चर्चा करके मीटिंग सुनिश्चित की जावेगी जिसकी जिम्मेदारी रामलखन गुर्जर को दी गई।
