Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक






सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

लालसोट/दौसा (चन्द्रशेखर शर्मा)। सर्व ब्राह्मण महासभा ईकाई लालसोट की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह मंगलवार को उपखण्ड मुख्यालय स्थित एवीपी महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया ।
संत मदन मोहन जी महाराज की सानिध्य में महासभा के दौसा जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, जिला प्रभारी अशोक खेड़ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ,दोसा शहर अध्यक्ष अंजनी पारीक , घनश्याम लाटा, धर्मराज शर्मा ,जिला संगठन मंत्री महेश बैंक वाले सहित कई पदाधिकारियों भी उपस्थिति रहे।
नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि दिनेश जोशी ने तहसील अध्यक्ष पद पर, लक्ष्मण शर्मा मनोहरका ने नगर अध्यक्ष पद पर, सुनील चतुर्वेदी, विनीत बोहरा, रवि ढ़ाबा वाले, अरविंद चतुर्वेदी , गोपाल धाकड्या,पवन व्यास, डॉ. मनीष शर्मा, आदित्य मिश्रा आदि ने उपाध्यक्ष के पद पर शपथ एवं शंभू गुरुजी सेडूलाई, मोहन लाल शर्मा (धौराला वाले) ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर तथा गिर्राज सेडूलाई व राजकुमार पाराशर ने महासचिव के पद पर शपथ ग्रहण की। इसी क्रम में राहुल कुमार और गौरी शंकर बुर्जा ने सचिव पद पर एवं कमलेश त्रिवेदी और ओम प्रकाश  सूंस्या ने संरक्षक के पद पर शपथ ग्रहण की।
चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉक्टर मुरलीधर शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा एवं रामप्रसाद भाया ने शपथ ग्रहण की । संगठन सचिव के लिए पंकज शर्मा ,अरविंद कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा एवं युवा प्रकोष्ठ से संजय व्यास व जितेंद्र बोहरा ने शपथ ली। मीडिया प्रभारी के पद पर राकेश शर्मा ,प्रवक्ता के लिए अभिनव त्रिपाठी, सह प्रवक्ता के लिए अभिषेक टोरड़ा आदि ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए और लालसोट के सभी ब्राह्मण संगठनों को साथ मिलकर कार्य करने पर सभी की सराहना की। इसके अलावा गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश सेडूलाई, देहात अध्यक्ष राधामोहन मिश्रा ,कोषाध्यक्ष महेश चांदपुर, कैलाश जोशी संवासा ,जगदीश तिवारी राजोली,  श्रीकांत सेडूलाई, अभिनव जैमिनी, रमेश पंडा डीडवाना, दिलीप शर्मा, ललित  चतुर्वेदी, संजय व्यास, पंकज तिवारी, नरसी शर्मा ,युगराज शर्मा सहित कई ब्राह्मण बंधुओं की कार्यक्रम में गरिमा मय उपस्थिति रही ।
इसके अलावा विश्व ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष धीरज जैमिनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉ.विनोद शास्त्री ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया एवं भाषण प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष ऋषभ शर्मा और जिला प्रभारी अशोक खेड़ला ने सर्व ब्राह्मण महासभा की अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और एकजुट रहने का संदेश दिया।समापन भाषण ओम प्रकाश सूंस्या ने दिया । मंच संचालन अभिनव त्रिपाठी ने किया।
शपथ ग्रहण के पश्चात जिला अध्यक्ष ऋषभ शर्मा का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं साफा व माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी गई। भोजन प्रसादी के बाद सभी को भगवान श्री परशुराम जी का छाया चित्र भेंट किया गया।

Previous Post Next Post