Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। देश के सबसे पुराने एवं अग्रणी पत्रकार संगठनों में से एक आई एफ डब्ल्यू जे की सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी का मंगलवार को विस्तार किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार अजय शेखर सेदावत (बौंली) व मोहम्मद राशिद (मलारना डूंगर) को जिला कार्यकारिणी में विशेष सलाहकार के रूप में मनोनीत किया है। इसी प्रकार अशपाक अहमद ,राजेन्द्र जोलिया,राकेश अग्रवाल ,सैयद सादाब अली,गौरी शंकर,सुनील शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है। आपको बता दें कि आई एफ डब्ल्यू जे की सवाई माधोपुर ईकाई की ओर से आगामी 30 जुलाई को जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी पूर्व तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जिला कार्यकारिणी के भीतर हुए विस्तार को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

Previous Post Next Post