Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




मेडल, मेमेंटो,तथा प्रशस्ति पत्र देकर स्कूल के डायरेक्टर हेमंत शर्मा व प्रधानाचार्य मिथलेश शर्मा ने सभी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी (चन्द्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी उपखण्ड मुख्यालय पर नसिया कॉलोनी स्थित कुहू इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होकर उच्च सफलता अर्जित करने वाले 300 से अधिक टॉपर्स का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर एवं दौसा जिले की प्रतिभाएँ सम्मानित हुई। कुहू इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर हेमंत शर्मा,  प्रधानाचार्य मिथलेश शर्मा  ने सभी प्रतिभाओं को मेडल, मेमेंटो,तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक हेमंत शर्मा ने सभी संभागी प्रतिभाओं को भविष्य के लिए आवश्यक मोटिवेशनल टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए भविष्य में किन किन क्षेत्रों में वे जाना चाहते हैं उन सभी क्षेत्रों के बारे में किस तरह की तैयारी हमें करनी होगी, इस बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा अंकिता मीणा ने अपने शिक्षण के दौरान जो सुखद अनुभव  हुए तथा जिस आधारभूत तैयारी के बल पर आज वह दिल्ली में रहकर  भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है उसे वहां तक पहुंचाने में उसने कुहू इंटरनेशनल के शैक्षणिक वातावरण को तथा विद्यालय के कुशल प्रबंधन को दे दिया। साथ ही हाल ही  में 12वीं कक्षा के साथ नीट क्वालीफाई करने वाली छात्रा कुमकुम वर्मा के पिता बृजेश वर्मा ने अपनी बेटी को 12वीं के साथी नीट क्वालीफाई करने की शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से भी कहा की यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन भविष्य के लिए चाहिए तो उन्हें इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथिलेश शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों का आभार प्रकट किया। तथा विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों में एक प्रसन्नता का भाव दिखाई दिया और बातचीत में कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें यहां सम्मानित होकर गर्व का अनुभव हो रहा है और वे इस सम्मान को हमेशा याद रखेंगे।कार्यक्रम में मंच संचालन इंग्लिश मीडियम की इंचार्ज पिंकी मैडम तथा छात्रा तानिया ने किया।



Previous Post Next Post