Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


रक्तदाता- जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 79वां रक्तदान शिविर मोनार्क बल्ड बैंक जयपुर में होगा आयोजित

सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। समाज के लिए मिशाल बन चुके हजारों लोगों को रक्त देकर जीवन देने वाले रक्तदाता - जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर की कार्यशैली का हर कोई कायल है। ग्रुप के सदस्य सवाई माधोपुर जिले में ही नहीं जिले से बाहर भी जरुरत पड़ने पर किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने हेतु 24 घंटे तत्पर रहते हैं। यही नहीं रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की ओर से किसी भी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान उपलब्ध करवाने हेतु भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है। विभिन्न जगहों पर रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित कर संग्रहित रक्त को सभी ब्लड बैंकों को समान रूप से समर्पित किया जाता है। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सदस्य चेतन घणवात ने आमजन को रक्तदान के लिए जागरूक करते हुए कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है इसलिए ग्रुप द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसमें रक्तदाता ग्रुप के सदस्य चेतन घणवात के जन्म दिवस पर मंगलवार को 79 वां रक्तदान शिविर मोनार्क बल्ड बैंक जयपुर में (राज) में आयोजित किया जाएगा। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया की 20 जुलाई 2022 सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान करने से पूर्व डोनर की चिकित्सक के द्वारा जाँच की जाएगी । सम्पूर्ण रूप से जांच में फीट पाए जाने पर ही डोनर से रक्तदान करवाया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों को ग्रुप की ओर से प्रशस्ति पत्र व दिवार घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। पिछले सात दिनों से ग्रुप के सभी सदस्य शिविर की तैयारी में लगे हुए है, लोगों को घर घर जाकर रक्तदान के प्रति प्रेरित कर रहे है।

Previous Post Next Post