भव्य शोभायात्रा में उमड़ा समाज झांकियां रही आकर्षण केंद्र
माटी की महककिशनगढ़ - माहेश्वरी पंचायत संस्था मदनगंज के तत्वाधान में महेश नवमी पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम में सुबह 6:30 बजे भगवान महेश की पूजा अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रातः7:30 बजे श्री माहेश्वरी पंचायत भवन पथ, तेली मोहल्ला से रवाना होकर मुख्य चौराहे से गुजरती हुई मुख्य मार्ग से राधासर्वेश्वर मंदिर से पुन: मुख्य मार्ग से होती हुई पुन:माहेश्वरी पंचायत भवन पहुंची । तत्पश्चात महेश विहार, अजमेर रोड पर समाज का महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।
शोभायात्रा में बैंड बाजों की स्वर लहरियों के साथ ढोल ढमाकों के गुंज के साथ जय महेश के जयकारे गूंजे,
शोभायात्रा में मोहनप्रकाश काबरा, विशाल दुदानी, अभिषेक राठी, रिषभ राठी, अंतिमा कासट, कृष्णकांत बाहेती, सोमिल काबरा, मूलचंद तोषनीवाल आदि भजनो की प्रस्तुति देते हुए शोभा यात्रा के साथ साथ चल रहे थे । नाचो गाओ, खुशी मनाओ, महेश जयंती आई है, भजन पर समाज बंधु महिलाएं झूम रहे थे
झाकियां रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
झांकियों में प्रमुखता से राधा कृष्ण की झांकी, राम दरबार, शिव परिवार, की झांकियां रही साथ ही राम मंदिर व अनुच्छेद 370 की झांकी जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह , की झांकी विशेष आकर्षण रही । साथ ही घोड़े पर सवार घुड़सवार आगे चल रहे थे, पिछे बेंड बाजो के साथ ढोल ढमाको झांकियो के साथ समाज के बंधु, महिलाये, युवा जोश से भरपूर युवा साथी शामिल हुए ।
विभिन्न समाजों ने किया शोभायात्रा का स्वागत ।
कृष्णगढ़ गौ सेवा संस्थान ,भारत विकास परिषद, नवयुवक मंडल एवं तरुण मंडल के सदस्यों द्वारा ,अग्रवाल समाज ,सकल दिगंबर जैन समाज, एम डब्ल्यू जी ग्रुप, सिंधी समाज ने शोभा यात्रा का शीतल पेय, पुष्प वर्षा से स्वागत ,अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में आर के मार्बल के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, जगजीत सिंह, युवा भाजपा नेता विकास चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़ पूर्व सभापति सीताराम साहू, पूर्व उपसभापति राजू बाहेती महावीर कोठारी ,सज्जन कटारिया, सी एम अग्रवाल, माहेश्वरी जिला सभा के मंत्री ताराचंद माहेश्वरी, अशोक जैथलिया,पत्रकार बंधुओ सहित विभिन्न समाजों के व संगठन प्रमुखो ने कार्यक्रम में शिरकत की ।संयोजक प्रहलाद काबरा,सह संयोजक सर्वेश्वर राठी (रीड), भगवान बाहेती, पंचायत संस्था अध्यक्ष मुकुट बिहारी मालपानी, राधेश्याम बियानी, मंत्री जुगलकिशोर बंग, अजय काबरा, कोषाध्यक्ष सीए रमेश राठी, ओमप्रकाश बिड़ला, रामरतन छापरवाल, शिवचरण ईनाणी, गोपाललाल काबरा ने अतिथियों का स्वागत किया ।राधामोहन शारदा, जुगल किशोर जैथलिया, राकेश ईनाणी, राजकुमार बांगड़, ओमप्रकाश सारड़ा, देवकीनंदन लखोटिया, ओमप्रकाश बंग, प्रकाश राठी, मधुसूदन बियानी, हरिकिशन छापरवाल ,विजय सारड़ा, सत्यनारायण मूंदड़ा,ओमप्रकाश तोषनीवाल, अश्विनी काबरा, रामरतन न्याति, रमेश राठी , सुरेश काकानी, सीए धर्मेंद्र कांकाणी, कैलाश मालू,सर्वेश्वर मंत्री,पंकज नवाल, शिव शंकर झंवर, मीडिया प्रभारी सुरेश शारदा ,अनिल लड्ढा, राजेश लोया, जगदीश लोया, विष्णुचरण हेड़ा, राजकुमार सोनी, अक्षय तापड़िया, अखिलेश मालपानी अनिल मूंदड़ा,सर्वेश्वर राठी,श्याम काबरा, अवध सारड़ा,जूगल राठी, जयप्रकाश काबरा, मुरली काबरा, दिनेश सारडा, विजय न्याती,महेश काबरा, लक्ष्मीनारायण बांगड,किशन बंग, श्यामसुंदर काबरा, सुशील रांदड, सुनील काबरा, राजेश परवाल, मनमोहन पोरवाल, ओमप्रकाश बल्दुआ, दीपक मंत्री ,पवन छापरवाल, अनिल बियानी , श्यामसुंदर कांकानी, महावीर लड्ढा, मुकेश छापरवाल, संजय छापरवाल, अशोक मालू, सुधीर लखोटिया,राजेंद्र बाहेती,निकेतन आगीवाल, रमेश ईनाणी, दीपक बाहेती, अभिषेक बाहेती, अरविंद मालपानी, प्रकाश लखोटिया, जितेंद्र लखोटिया, दीपक मोदानी, अमित सोमानी, आदित्य अजमेरा, ऋषि छापरवाल, तरुण पोरवाल, जस राठी, नैतिक छापरवाल, वैभव सोमानी, रोहित लखोटिया, आयुष लखोटिया,महिला मंडल सचिव सरिता मंत्री,शशि छापरवाल, गायत्री लड्ढा, गायत्री कचोलिया, अनीता छापरवाल,ईंदु राठी, शशि माहेश्वरी सहित पंचायत के सदस्य ,महिला मंडल, नवयुवक मंडल,एवं तरुण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस पावन मौके पर नेत्रदान करने पर नेत्रदाताओ के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सयोजक प्रहलाद काबरा,संस्था अध्यक्ष मुकुटबिहारी मालपानी, सह संयोजक सर्वेश्वर राठी, भगवान बाहेती, मीडिया प्रभारी सुरेश शारदा ने बताया की पुराने धर्म ग्रंथों में अनुसार माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे, भगवान की शिव की कृपा से माहेश्वरी समाज ने विशेष पहचान बनाई है
ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को यह महेश नवमी मनाई जाती है, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के वरदान से ही माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई है, माहेश्वरी समाज द्वारा यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और शोभा यात्राएं निकाली जाती है ग्रंथों के अनुसार माहेश्वरी समाज की 72 गोत्र/खापे है



