Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

धौलपुर । जिले के बाड़ी उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किला में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया गया, 2 मार्च से आयोजित इस सात दिवसीय शिविर का आज मंगलवार को विधिवत समापन हुआ।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा रहे जिन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की,सात दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों के आयोजन के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया,जिसमें दौड़ प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान हुआ। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य हरिओम सिकरवार,शिविर प्रभारी शरण बिहारी पाराशर,अमर सिंह मीणा,ओमवीर शर्मा,प्रीति परमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

Previous Post Next Post