Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 


सवाई माधोपुर/जयपुर(चन्द्रशेखर शर्मा) । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को बजट घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेशभर से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मालाएं एवं साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। 

संविदा शिक्षा संघ, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, प्रांतीय नल मजदूर यूनियन, विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, स्वास्थ्य मार्गदर्शक संघ, न्यू जागृति सेवा संस्थान, धोबी समाज, दरगाहों के प्रतिनिधिमंडल, मकराना, मथानिया, वल्लभनगर, अजमेर, टोंक, कोटा, सोजत, बीकानेर, सुमेरपुर, बगड़ी, चाकसू, भुसावर सहित विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधिमण्डलों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  

इस अवसर पर विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संस्थाओं और संगठनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post