Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



नोखा /बीकानेर(माटी की महक न्यूज़)। नोखा तहसील अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगसेऊ में विगत दिवस वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल, मुख्य अथिति आत्माराम तर्ड प्रधान प्रतिनिधि नोखा व विशिष्ट अतिथि  बगसेऊ ग्राम पंचायत सरपंच जमना सिद्ध रही। कार्यक्रम में कई देशभक्ति गीत व शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन किया गया । मारवाड़ी व मीनावाटि लोकगीत पर भी छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य किया। कार्यक्रम में मंच संचालन  व. अ.विक्रम सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि नोखा द्वारा 10 लाख के  टिन शेड 6 कमरे , एक प्याऊ व विद्यालय का मुख्य गेट बनवाने की घोषणा की। ग्राम पंचायत द्वारा 10 लाख की लागत से रसोईघर बनाने की घोषणा की गई। साथ ही ग्रामवासियों की तरफ से लगभग 75 हजार नगद फर्नीचर हेतु दान दिया गया। इसी मौके पर सवाईमाधोपुर जिले के। मलारना चौड़ निवासी व.  अध्यापक विक्रम सिंह मीणा द्वारा अपने दादाजी स्व. नानकराम जी भगत की पुण्य स्मृति में पांच हजार की लागत का एक लेक्चर स्टैंड भेंट किया गया। इस अवसर पर बनिता बाई, रामनिवास विश्नोई, नरेंद्र मीना, रामचन्द्र मेघवाल, धूड़ाराम , सोहनलाल , मोहनलाल, संदीप कुमार , सजना राम, सन्नी कुमार, प्रशांत शर्मा, गौरीशंकर, वेदप्रकाश, पूर्णाराम, बंसीधर , महेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद व रामरतन कस्वा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post Next Post