Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


  ।बाड़ी उपखंड में कुछ दिन पूर्व कप कपाती सर्दी के मौसम में बाड़ी नगर पालिका द्वारा पुराना थाना परिसर में बनाई गई अस्थाई गौशाला को लेकर जनता जनार्दन के आव्हान पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले के तत्वाधान में जिला पदाधिकारीयों के सानिध्य में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उप जिला कलेक्टर श्रीमान राधेश्याम मीणा को सौंपा गया। जिसमें प्रमुख मांगे जैसे अस्थाई गौशाला को स्थाई गौशाला में परिवर्तित करना, गलियों बाजारों एवं सड़कों पर घूम रही गौ माताओं को उसी गौशाला में एकत्रित करना जिससे गौ माता एक्सीडेंट से बच सकें एवं गलियों बाजारों में ठेली एवं दुकानों में गौ माताओं का मुंह मारना उसके बाद गौ माताओं में लाठी डंडे पड़ना बंद हो सके। और गौ माताएं पॉलीथिन, एवम् गंदी वस्तु का उपयोग करती है। जिससे गौ माताएं बीमार पड़ जाती है। और गौ शाला में कुछ अव्यवस्था है उनको व्यवस्थित किया जाएं। जिससे एक स्थान पर गौ माताओं की सेवा का कार्य नगर पालिका एवम् आमजन के सहयोग से सुचारू रूप से व्यवस्थित तरीके से चलता रहे। इस दौरान विहिप के जिला मठ मंदिर प्रमुख अंजनी पाराशर, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट करूणा शर्मा, जिला विधि सलाहकार महेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले, सह सत्संग प्रमुख चिम्मन बाबा, बजरंग दल के सह संयोजक नीरज शुक्ला उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post