Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

किशनगढ़।बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के दर्शन एवं संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज एवं मुनि सुधासागर महाराज के 9 वर्ष बाद हो रहे गुरु-शिष्य महामिलन के साक्षी बनने के लिए जैन तीर्थ यात्रियों का दल शनिवार को कुंडलपुर (मध्य प्रदेश) के लिए प्रस्थान किया। तीर्थयात्रियों का दल को रविन्द्र रंगमंच से बसों को निहालचंद, राकेश मोहन, चंद्रमोहन, प्रतीक, मयंक पहाडिया परिवार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाज द्वारा पहाड़िया परिवार का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद गंगवाल, कैलाश चंद पहाड़िया, संपत दगडा, इंदर चंद पाटनी, निरंजन बैद, विनोद पाटनी उरसेवा, सुभाष बडजात्या, सुमेर चंद गोधा, प्रकाश चंद गोधा, आनंद बज, गौरव पाटनी,  सुभाष चौधरी, शांतिलाल आवड़ा वाले, नौरतमल पाटनी, प्रकाश चंद कासलीवाल, महावीर पाटनी, घीसू लाल सेठी आदि मौजूद थे। संजय जैन ने बताया कि करीब 108 तीर्थयात्रियों का दल 5 को रात्रि विश्राम गोलाकोट में करेंगे। 6 फरवरी को चंदेरी- सिरोंज दर्शन करते हुए दमोह पहुचेंगे। 7 फरवरी को दमोह से मुनि सुधा सागर महाराज के साथ कुंडलपुर तक पद विहार करते हुए गुरु विद्या सागर महाराज व शिष्य मुनि सुधासागर महाराज ससंघ  मिलन के साक्षी बनेगें। इसके बाद बड़े बाबा भगवान आदिनाथ, 350 से अधिक मुनिराज व माताजी के दर्शनों में बाद वापस किशनगढ़ के रवाना होंगे

 


Previous Post Next Post