Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

 

माटी के महक समाचार पत्र संवाददाता हर्षवर्धन सिंह पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका महाविद्यालय केकड़ी की छात्राओं ने विद्या भारती द्वारा आयोजित चित्तौड़ प्रांत स्तरीय विज्ञान मेला वर्ग प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य माया ओझा ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में बाल वर्ग की तनु पांचाल , प्रियांशी सेन और कोमल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय अजमेर जिले का नाम रोशन किया । विजेता रही छात्राएं अब राज्य स्तर पर चित्तौड़ प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी । विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति की ओर से छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई टीम प्रभारी का दायित्व गीता प्रजापत ने निभाया ।

Previous Post Next Post