Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 




लालसोट में सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न ।                                         

लालसोट/ दौसा(चंद्रशेखर शर्मा)। दौसा जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय पर बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हमसफर बने। विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट राजस्थान एवं गौड़- सनाढ्य ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट लालसोट के संयुक्त तत्वाधान में  सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति लालसोट के सौजन्य में शनिवार को गणपति मैरिज गार्डन में सामूहिक विवाह सम्मेलन धार्मिक रीति- रिवाज एवं वैदिक परंपरा अनुसार आयोजित  किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के मंत्री निरंजन जोशी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक एवं  विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनीता मिश्रा, संयोजक एवं विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनारायण जैमन , सह संयोजक एवं ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष बृजेश शर्मा ( खवा वाले), एवं सह संयोजक और ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा लालसोट   नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी आदि मंचासीन अतिथियों द्वारा परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 13 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में दौसा जिले के अलावा सवाई माधोपुर ,अलवर जयपुर, टोंक एवं सीकर  जिले से भी वर- वधु एवं उनके परिजन तथा समाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुए। शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सर्वप्रथम 9:15 बजे मंडल की स्थापना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। 11:15 बजे सामूहिक बारात निकासी निकाली गई विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अंत में विवाह स्थल पर पहुंची। 12:15 बजे तोरण वरमाला के साथ ही दोपहर 1:00 बजे पानी ग्रहण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे अतिथि स्वागत के बाद 3:00 बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी बीच 12:15 से 3:30 के बीच प्रीतिभोज का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। पाणी ग्रहण संस्कार के मुख्य यजमान निरंजन जोशी रहे। 13 जोड़ों को ब्राह्मण समाज के भामाशाह एवं  सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से पाणि ग्रहण संस्कार से संबंधित प्रमाण पत्र एवं वधूओं के लिए चांदी- सोने के उपहार के अलावा डायजे से जुड़ी आवश्यक  सामग्री भी प्रदान की गई। इस दौरान सम्मेलन में आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं विभिन्न प्रकार से सहयोग देने वाले व्यक्तियों का प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मान किया गया। सम्मेलन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा उत्साह एवं हर्षोल्लास दिखाई दिया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष चौथमल धाकड़या, उपाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा व महेश पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश राहुवास व रामजीलाल जीतपुर, गिर्राज हट्टीका, सुरेश शर्मा सुकार, निरंजन जोशी, लल्लू प्रसाद टापरिया, दिनेश अग्रिका,महेश चंद शर्मा आदि सम्मेलन समिति से जुड़े ब्राह्मण समाज के कई वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post