अजमेर । जिला अजमेर मे कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे जिला पुलिस अजमेर की तरफ से कोरोना नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया । जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घन्टे कार्यरत है। जो तीन शिप्ट मे संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक शिफ्ट का प्रभारी पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। कोरोना नियंत्रण कक्ष पर कोरोना के प्रति लापरवाही करने वाले लाेगो की सूचना हर समय दी जा सकती है उक्त नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली सूचनाए संबंधित थानो से नियमानुसार कार्यवाही करवायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने हेतु जिला पुलिस अजमेर का प्रत्येक जवान हर समय तत्पर है व कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने हेतु हर पुलिसकर्मी अपना हर सभव प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही बताया की आम जनता को भी हर समय सावधान रहकर कोरोना गाईडलाइन के अनुरूप व्यवहार करे। व कोरोना महामारी को रोकने मे मदद करे। कोरोना नियंत्रण कक्ष के लैण्डलाईन नं 0145-2429126 तथा कोरोना नियंत्रण कक्ष पर लगे प्रभारीयो के
नाम/मों नं. निम्न प्रकार है।
क्र.सं. नाम प्रभारी अधिकारी मों नं.
1. पुरखा राम 9414339863
2. अषोक कुमार 8003395191
3. नरपत राम 9414414983