Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

किशनगढ़ । मकर संक्रांति पर दान   यह त्यौहार पूरे भारतवर्ष में 14 जनवरी को ही मनाया जाता है ।भारत में अलग-अलग नामों से यह  त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है।  सचिव बबीता संचेती ने बताया कि  सखी सहेली संस्था (NGO) बहुत ही सारे अच्छे व सराहनीय  कार्य करती रही है आगे भी करती रहेगी। मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी ने बताया कि आज भी इस त्योहार पर सखी सहेली संस्था ने गरीबों को तिल, पकौड़ी ,गुलगुले , मास्क आदि  लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर, कच्ची बस्ती, हाउसिंग बोर्ड में बच्चों बड़ों को दान किए गए और गौशाला में चारा, गुड भी खिलाया गया ।गाय हमारी माता है ।संस्था की अध्यक्षा डॉ मंजू राठी ने कोरोना से बचने के लिए गरीब बच्चों को कोरोना की  कुछ बातें भी समझाई। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए,मोहिनी हासानी, अर्चना गोयल, रितु मंघनानी, अल्का बाहेती, अनीता गुप्ता, कुसुम कोठारी आदि महिलाएं रही ।कोरोना की गाइडलाइन की पालना करते हुए कार्य को किया गया।

Previous Post Next Post