Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



कड़कड़ाती सर्दी एवं शीत लहर के बीच गर्म कपड़े पाकर खुश हुए बच्चे                            

खण्डार/सवाई माधोपुर( चन्द्रशेखर शर्मा)। जिले के खंडार उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कड़कड़ाती सर्दी एवं शीतलहर के बीच ठिठुरते बच्चों का दर्द विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा देखा नहीं गया, भामाशाह नहीं मिले तो स्वयं परिवार के सदस्य ही सामाजिक सरोकार की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए भामाशाह की कमी को पूरा करते हुए नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विद्यालय के कार्मिकों ने  स्थानीय विद्यालय  में नियमित रूप से  अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर्स/जैकेट्स का वितरण किया। आपको बता दें कि शीतकालीन अवकाश के बाद जनवरी माह मे कड़ाके की ठण्ड और गलन के कारण छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होती जा रही थी  इस अवसर पर स्टाफ के सभी साथियों के सहयोग से नियमित अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी 109 विद्यार्थियों को नये गर्मवस्त्रों( जैकेट्स आदि )का वितरण किया गया है। प्रथम दिवस 47 एवं दूसरे दिवस 31तथा शेष विद्यार्थियों के विद्यालय आने पर गर्मवस्त्र वितरित किये जायेगें। इस अवसर पर संस्था प्रधान राजीव कुमार श्रीमाल ,शिवदयाल मथुरिया मुरारीलाल साहू ,विक्रमादित्य त्रिवेदी, जगदीश मीना ,हरसहाय वर्मा, रामावतार गुर्जर,  गिरिराज वशिष्ठ, कमलेश जाँगिड़,  विनीता अग्रवाल, रघुवीर मथुरिया, बृजबिहारी गुप्ता, नागाराम मीना, रामरूप मीना, घनश्याम महावर, मुकेश मीना ,योगवेन्द्र विकास बैरवा, यशवंत सिंह, लालाराम योगी, शिवराम चौधरी, तारा शर्मा, टीना रावत, लतीफ़ अली, मुकुट बिहारी मीना, लाखनसिंह मीना, शकुंतला शर्मा व अरविंद शर्मा सहित समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post