Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 

खण्डार/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा खण्डार द्वारा रविवार को कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया गया। उपशाखा मंत्री हरिशंकर मथुरिया ने बताया कि उपशाखा अध्यक्ष प्रभूदयाल बैरवा की अध्यक्षता में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा की ओर से 12 जनवरी श्री स्वामी विवेकानंद के अवतरण दिवस से लेकर 23 जनवरी सुभाषचंद्र बोस के अवतरण दिवस तक कर्त्तव्य बोध पखवाड़े का आयोजन किया गया। अन्तिम दिन सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गयी तत्पश्चात मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व जिला सहप्रमुख शिवदयाल मथुरिया द्वारा शिक्षकों को विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हितार्थ कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहते  हुए देश के विकास में सहयोगी बनने हेतु संकल्प लेने के साथ अपने अधिकारों के प्रति  सजग रहने की बात कही गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला सभाध्यक्ष विक्रमादित्य त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष रमाकांत जैन ने भी स्वामी विवेकानंद व सुभाषचंद्र बोस के जीवनचरित्र को अपनाने  के संबंध विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम समापन पर उपशाखा अध्यक्ष द्वारा आगंतुक सभी पदाधिकारियों- सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला महिला मंत्री सुगनबाई कोली मूलचंद महावर गिर्राज प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम कोराना गाइडलाइंस की पालना के तहत आयोजित किया गया।      

                   

Previous Post Next Post