Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार शाम अग्रवाल महिला सेवा समिति अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी की नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज गर्ग ने नव मनोनीत अध्यक्ष संजना मित्तल एवं समिति सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात नव मनोनीत महिला मंडल अध्यक्ष संजना मित्तल ने महिला मंडल के विस्तार पर चर्चा की और समिति से समाज की अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और जुड़ने की अपील की। जिस तरीके से महिला मंडल कार्य कर रहा है मैं आप सभी के सहयोग और अनुभव से समाज के कमजोर वर्ग के लिए हमेशा उत्थान के कार्य करने का प्रयास करूंगी। अंत में बसंत उत्सव के आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया। जिसकी रूपरेखा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महामंत्री हेमलता अग्रवाल कोषा अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल प्रचार प्रसार मंत्री मंजू सिंघल सांस्कृतिक मंत्री पिंकी अग्रवाल ने शपथ ली एवं रेखा गर्ग,मधु भंडारी, रेनू आर्य, शिप्रा गोयल, अनीता पंसारी, हेमलता अग्रवाल, सुमन गुप्ता, उर्मिला मित्तल, अनीता मित्तल, गायत्री गर्ग,अंजू मालधनी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post