Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सभी चिकित्सा अधिकारी सक्रिय रहकर करें कार्य  -- जिला कलेक्टर

दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि आमजन को कोरोना से बचाने के लिये टीकाकरण जरूरी है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण की प्रथम डोज में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आरसीएचओ एवं सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करे तथा 31 जनवरी तक लक्ष्य अर्जित करे।

 शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित कोरोना टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुये जिला कलक्टर ने यह बात कही। उन्होने कहा कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में टीकाकरण के लिये गठित टीमों को प्रतिदिन का लक्ष्य आवंटित कर प्रभावी मॉनिटरिंग करे। उन्होने कहा कि क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति ने कहीं भी टीकाकरण करवा लिया हो तो उससे उसका विवरण लेकर टीकाकरण सूची में शामिल करे।घर घर सर्वे कर प्रथम टीकाकरण से शेष रहे लोगों का टीकाकरण करावे । टीकाकरण में सभी राजस्व अधिकारी,कर्मचारी ,ग्राम विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी एवं क्षेत्र में कार्यरत अन्य कर्मचारी भी पूर्ण सहयोग करेगें।

 बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 सुभाष बिलोनिया, आसीएचओ डा0 सीताराम मीना, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 जयेश सिंह सिकरवार, डा0 के सी शर्मा, डीपीसी डा0 संदीप शारदा,ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा डा0 राजपाल मीना, ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिकराय डा0 अमित मीना,  ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बांदीकुई डा0  कपिल देव मीना  , ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महवा डा0 शिव चरन गुर्जर, ब्लाक उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी लालसोट डा0 राजकुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।


Previous Post Next Post