Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



खंडार/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। खंडार उपखंड क्षेत्र के श्रीजी महाराज रामेश्वर धाम में  विगत 21जनवरी की रात्रि में चोरों ने बैैैैैकोफ होकर गंगा माता मंदिर में चोरी की घटना को बखूबी अंंजा दिया। चोर मन्दिर का ताला तोड़कर गंगा माता के चांदी के मुकुट एवं मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें से नगदी निकालकर दानपेेटी खेतों में फेंक गए। इसी प्रकार से घनश्याम मीणा की चाय की, विष्णु मथुरिया की दुुकाान, चंदू शर्मा की दुकान  व शंभू आदि दुुुकानदारों की दुकानों के ताले तोड़कर नगदी एवं  सामान पर हाथ साफ कर चलाता बनें । इस प्रकार से चोरों ने एक ही रात में गंगा माता मंदिर एवं दुकानदारों की दुकानों एवं गुुमटियों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । सुबह प्रातः गंगा माता पुजारी पूजा करने के लिए गंगा माता परिसर में आया तब पुजारी ने देखा कि मंदिर परिसर की गोलक एवं मंदिर परिसर का ताला टूटा हुआ है। इसी प्रकार से जैसे ही  दुकानदार केबिने  खोलने के लिए आए तो पता लगा कि केवीनो के ताले टूटे हुए हैं। यह घटना को देखकर सारे दुकानदार एवं मंदिर परिसर का पुजारी आदि ने एकत्रित होकर इधर उधर देखा तो खेतों के अंदर गंगा माता परिसर की खाली दान पेटी एवं दुकानदारों के खाली गल्ले एवं कई सामान पडे़ हुए मिले। गंगा माता पुजारी एवं केविनो के व्यापारियों ने एकत्रित होकर चोरी की वारदात की घटना पर खंडार थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


Previous Post Next Post