Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर की ओर से स्थानीय कार्यालय पर उपाध्यक्ष रामवतार पाठक की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती मनाई गई |

इस अवसर पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए नेताजी ने विशुद्धानंद परमहंस महाराज से दो दिन तक रूककर अदृश्य योग ज्ञान प्राप्त किया था इसलिए प्रतिवर्ष उनकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाती है लेकिन इस बार देश में फैली कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते साधारण तरीके से जयंती मनाई गई |

योग प्रचारक राजेश सैनी के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सितम्बर 1939, को नेताजी ने यह तय किया कि वो एक जन आंदोलन आरंभ करेंगे। वो पुरे भारत में लोगों को इस आन्दोलन के लिए प्रोत्साहन करने लगे और लोगों को जोड़ना भी शुरू किया। इस आन्दोलन की शुरुआत की भनक लगते ही ब्रिटिश सरकार को सहन नहीं हुआ और उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस को जेल में डाल दिया। उन्होंने जेल में 2 हफ़्तों तक खाना तक नहीं खाया। खाना ना खाने के कारण जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो हंगामे के डर से उन्हें घर में नज़रबंद कर के रखा गया।

सबसे बड़ा अपराध, अन्याय को सहना और गलत व्यक्ति के साथ समझौता करना हैं|

अध्यक्षता कर रहे रामवतार पाठक ने के अनुसार यह हमारा फर्ज हैं कि हम अपनी आजादी की कीमत अपने खून से चुकाएं| हमें अपने त्याग और बलिदान से जो आजादी मिले, उसकी रक्षा करने की ताकत हमारे अन्दर होनी चाहिए|

इस अवसर पर सदस्य विनोद सैनी, प्रकाश सैनी, लखन प्रजापत, उमेश, धर्मराज, गौरीशंकर, सूरज, प्रशांत, विष्णु सैनी, प्रद्युमन पाठक आदि मौजूद रहे

Previous Post Next Post