Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान एवं आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टान्हिका पर्व के तहत पंच परमेष्ठी विधान एवं अखंड णमोकार मंत्र का पाठ के दूसरे दिन विधानाचार्य स्वतंत्र भैया के निर्देशन में सिटी रोड स्थित जैन भवन में प्रातः श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। तत्पश्चात विधान पुण्यार्जक पुण्यार्जक महावीर महिला मंडल के सदस्यों के साथ सुशील पाटनी, मुकेश सोनी, ताराचंद पाटनी, महेंद्र दगड़ा, महेंद्र काला, राजेंद्र वेद, कमल वेद द्वारा अमित एंड पार्टी के मधुर संगीत पर श्रावक श्राविकाओं ने भक्ति भाव से विधान पूजन में अर्घ्य समर्पित किए। जैन भवन में सामूहिक अखंड णमोकार मंत्र पाठ चल रहा है। विधान पूजन के दौरान आर्यिका विभाश्री माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए णमोकार महामंत्र की महिमा का गुणगान कर सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। सायं आनंद यात्रा व आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, चेतन प्रकाश पांडया, मुकेश सोनी कैलाश पाटनी, कमल पहाड़िया, जितेंद्र पाटनी, मनीष गोधा, मुकेश काला, महावीर महिला मंडल रश्मि जैन, रेखा बडजात्या, शांति बडजात्या, कल्पना पापल्या, सपना दगड़ा, वंदना दगड़ा, मीना सेठी, सुनीता झांझरी, रीतू दगड़ा, निशा बडजात्या, शकुंतला गंगवाल, सुशीला पापडीवाल, मैना गंगवाल, राजकुमारी गदिया, अरुणा पाटनी, ममता पहाड़िया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।



 

Previous Post Next Post