माटी की महक किशनगढ़।जैन धर्म के 16 तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के कारण जहां मंदिर मैं धार्मिक कार्यक्रम बंद है। वहीं जैन धर्मावलंबियों ने अपने अपने घरों पर भगवान के तीनों कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाए। जिसके तहत घरों में भक्तों द्वारा शुद्ध वस्त्र पहनकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना करते हुए निर्वाण कांड का पाठ कर निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। अशोक, शकुंतला, अनुराग, हर्ष पापल्या सहित परिजनों ने आरती का आयोजन भी किया गया।

