Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी(चंद्रशेखर शर्मा) गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय स्थित नगर परिषद आई टी परिसर में सोमवार को स्वीट डायमंड आध्यात्मिक ग्रुप की ओर से आध्यत्मिक शिक्षा जाग्रति पोस्टर का विमोचन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष डॉ. सरिता बंसल ,नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल ,दीपक नरुका,मनमोहन दुबे,रामू शर्मा,प्रियंका शर्मा के द्वारा दूरभाष पर आपसी वार्तालाप कर यह तय किया गया कि आज कोरोना के कारण जिस तरह कई परिवारों को जनहानि हुई है इन बातों को लेकर आपदा के इस दौर में हर एक व्यक्ति बहुत ही परेशान है और बेहद डरा हुआ भी है। तो सभी ग्रुप सदस्यों ने सोच-विचार कर यह तय किया कि आज हम सबको एक बार फिर से आध्यत्म की ओर लोट आना चाहिए।  पोस्टर विमोचन के दौरान मनमोहन दुबे ने कहा की हमे आध्यत्मिक शिक्षा की ओर भी अग्रसर होना ही चाहिए जिससे हम खुश रह सके एवं जीवन में आई परिस्थितियों से डटकर मुकाबला कर सकें।डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रियंका पाठक व रामेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जिस तरह शरीर को अन्न जल व योगा की जरूरत है, वैसे ही इस शरीर को चलाने वाली अजर अमर अविनाशी आत्मा को भी सुख, शांति, प्रेम , आनंद सन्तुष्टता, सहनशीलता व ज्ञान रूपी भोजन की परम आवश्यकता है। जिसे हम आध्यत्मिक विद्या के जरिए ही जान व सीख सकते है। आध्यात्मिक बैनर विमोचन में नगर परिषद कार्यालय से मिथुन सैन, दुर्गेश सैन,मदन,जीतू,पवनपार्षद व नीतू यादव आदि लोग भी शामिल रहे।


 

Previous Post Next Post