माटी की महक किशनगढ @ भेरूसिंह चौहान । लाॅकडाउन की दूसरी लहर के कहर के बाद दूसरा बड़ा झटका अब बिजली विभाग दे रहा है। अधिकतर जगह मीटर रीडिंग नहीं हा़े पाने से औसत बिल दिया जा रहा है जो कि हर महीने आने वाले बिजली के बिल से तीन से चार गुना अधिक है। आम आदमी काे बिजली के महीने के बिल से तगड़ा करंट लगा है। गर्मी का मौसम है फिर भी हर एरिया में घंटों बिजली गुल हो रही है। अब दूसरी तरफ लोगों को बिजली का बिल देखकर करंट लगने लगा है, क्योंकि बिजली विभाग इस बार अधिकांश जगहों पर बिना मीटर रीडिंग के बिल भेजा रहा है। औसत बिजली सामान्य बिल से 3 से 4 गुना ज्यादा है, इससे लोग परेशान । लगातार बिजली बिलो में बढ़ती राशि को लेकर आमजन खाफी परेशान है । बढ़े हुवे सरचार्ज ,स्थाई शुल्क से लेकर आमजन अब बिजली बिल लेकर लोग स्थानीय जोन ऑफिस में संपर्क कर रहे हैं। वहां भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। स्थानीय मेहनत नगर निवासी तेजेंद्रसिंह गोड़ ने बताया कि मेरे घर के बिजली के बिलों में हर बार से इस बार तीन से चार गुणा बिल आया है । तब से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे है । अधिकारियों से जब पूछा तो कहा कि इस बार एवरेज बिल भेजा है । हमने मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर भी बढ़े हुवे बिजली बिलों की शिकायत दर्ज कराई गई है । इन सबके विपरीत राज्य सरकार ना तो बिजली के बिलों में बढ़ोतरी में कोई कमी कर पा रही है नहीं आमजन को कोई राह दे पा रही है बढ़े हुवे बिजली बिलों ने आमजन की कमर तोड़ के रख दी है कोरोना महामारी के चलते आमजन पहले से ही हैरान-परेशान वह आर्थिक रूप से टूटा हुआ है उसके ऊपर से यह बड़े बिजली के बिल आमजन की आर्थिक स्थिति और खराब कर रहे हैं सरकारों को चाहिए कि ऐसी स्थिति में आमजन के लिए विशेष पैकेज बनाकर उन्हें राहत दी जाए ।
