सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सैनी (माली) समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी द्वारा सोमवार को कोरोना काल में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों को आलनपुर, महिला पुलिस थाना, भैरव दरवाजे के पास, खंडार बस स्टैंड, रामद्वारे के पास, एवं रणथंबोर सर्किल आदि स्थानों पर तैनाती के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए n95 माक्स एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए |
पुलिस कर्मियों ने जिलाध्यक्ष के द्वारा की जा रही मानव सेवा के लिए उनका बखूबी आभार व्यक्त किया|
जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कोविड 19 वैश्विक महामारी के बीच दे रहे सेवाओं को देखते हुए कोरोना काल में जो सेवा वह कड़ी धूप में दिन रात रहकर दे रहे हैं उनके सम्मान में हमारा भी दायित्व बनता है कि उनका ख्याल रखें |
इस अवसर पर जिला संयोजक भगवान माली, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, रिंकू सैनी, रवि गौतम आदि मौजूद थे |




