सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)।गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने वैक्सीन की दूसरी डोज एवं उनकी पत्नी श्रीमती रेखा अग्रवाल ने वैक्सीन की प्रथम डोज सोमवार को लगवाई। सभापति ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद में एवं मेरी धर्मपत्नी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। और में सभी आमजन एवं शहर वासियों से अपील करता हूं कि कोरोना की इस लड़ाई में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना से जंग जीतने के लिए अपनी बारी आने पर नजदीकी व्यक्ति लेशन केंद्र पर जाकर वैक्सीन आवश्यक रूप से लगवाएं। सभापति ने कहा कि भारत देश में जनित कोरोना संक्रमण के विरुद्ध असरदार को वैक्सीन एवं कोबीशिल्ड वैक्सीन को निजात कर आमजन की रक्षार्थ संपूर्ण देश में जमीनी स्तर पर 18 से 45 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को दो डोज के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण इस भीषण महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को हराने के लिए अपनी अहम भूमिका सिद्ध करेगा।
