सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)।भाजपा के सेवा ही संगठन के तहत पूर्व प्रधान एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आशा मीणा के आर्थिक सहयोग से भाजपाइयों द्वारा सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड -22 में निर्धन व असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को सूखी ड्राई सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षद नवल किशोर अग्रवाल , वार्ड -20 के भाजपा पार्षद जिनेन्द्र शर्मा और भाजपा युवा कार्यकर्त्ता अयूब खान , दिलखुश मीणा , गजेंद्र जैन दीपक पारीक , विनोद आचार्य, रामवतार सिंह जादौन , विजय मीणा (श्यामोता ) , अनिल गुप्ता एवं भाजपा एस. टी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि ने मिलकर गाड़िया लुहारों एवं अन्य जरुरत मंद लोगों को खाने की सूखी सामग्री बाँटी । इस महामारी के दौर में जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करने के लिए महिला भाजपा नेता श्रीमती आशा मीणा का आभार प्रकट किया गया। भाजपाइयों का कहना था कि श्रीमती मीणा हर बार दुःख की घड़ी में आमजन के बीच में मदद के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान देने में हमेशा तत्पर रहती है।
