सवाई माधोपुर/ खंडार (चंद्रशेखर शर्मा)। टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिले के खंडार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां सांसद जौनपुरिया ने खंडार उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और कोविड-19 वार्ड एवं स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा सुविधा में व्याप्त कमीयों को लेकर ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गुहार लगाई। स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी रामराज मीणा से कोविड-19 मरीजों एवं मौसमी बीमारी से ग्रसित रोगियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के संबंध में सांसद जौनपुरिया द्वारा आमजन के बीच ही की फीडबैक प्राप्त किया गया। जिसमें ऑक्सीजन गैस प्लांट, अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, सोनोग्राफी मशीन पर कार्मिक नियुक्ति, स्टाफ में कई खाली पदों पर नियुक्ति की बात सामने आई। जिनका सांसद द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात जौनपुरिया द्वारा खंडार पंचायत समिति सभागार में क्षेत्रवासियों को लेकर सभी अधिकारी के बीच जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत वोल्टेज को लेकर चर्चा हुई, श्रमिक नरेगा कार्य, पीएम आवास योजना में भुगतान, सरकारी मूल्य पर खरीद आदि कई विषयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आमजन ने सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को अवगत करवाया। जनसुनवाई में सरपंच संघ अध्यक्ष हंसराज वैरवा बावूजी,मण्डल महामंत्री वीरबल गुर्जर, मोतीलाल जाट ,मण्डल उपाध्यक्ष पं० मनोज कुमार शर्मा समाजसेवी, सत्यनारायण शास्त्री दीनदयाल सैन हरीमोहन मथुरिया, रमेश गोयल,ताराचन्द विजय,सरपंच जुगल जाट,वन्टी तिवाड़ी, वनवारी मथुरिया मानवेन्द्र, कुलदीप जादौन,वृन्दावन मथुरिया व नवल मंगल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
