Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 
सवाई माधोपुर /बौंली (चंद्रशेखर शर्मा)।बौंली उपखंड मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग ने एक बार फिर से  रेंडम सैंपलिंग शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने शुक्रवार को कस्बे के फल, सब्जी ,दूध ,दवा विक्रेताओं की रेंडम सेंपलिंग की। इस दौरान पुलिस थाना अधिकारी श्री किशन मीणा मय पुलिस जाब्ता साथ रहे।चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस जैसे ही सुबह 9:00 बजे अचानक  फल सब्जी मंडी पहुंचे तो विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। पुलिस व टीम को देखकर कुछ विक्रेता इधर-उधर होने लगे तो पुलिस ने उन्हें इधर उधर नहीं होने दिया व अपनी रेंडम सैंपलिंग कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से ग्राम पंचायत सर्किल हीरामन चौक के आसपास लग रहे फल सब्जी विक्रेता ठेले वालों की तथा बस स्टैंड खेड़ापति बालाजी रोड पर लगे फल- सब्जी विक्रेताओं के साथ दूध और दवा विक्रेताओं की रेंडम सैंपलिंग की। बौंली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय के लैब प्रभारी तकनीकी सहायक कैलाश चंद सैनी ने बताया कि इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए कुल 57 विक्रेताओं की सैंपलिंग की।  टीम में लैब टेक्नीशियन कैलाश चंद सैनी,  सहायक दीपक चित्तौड़िया,  रेडियोग्राफर कमलेश जैन व भरत वर्मा शामिल थे।

 

Previous Post Next Post