माटी की महक किशनगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर के कोरोना यौद्धाओं का स्वागत कर उनका होंसला बढ़ाया।डॉ.हेडगेवार स्मृती सेवा संस्थान के तत्वावधान में नगर में लाकडाउन के दौरान लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाऐं दे रहे कोरोना यौद्धाओं का तिलक लगाकर स्वागत व सम्मान किया गया। जिसमें सफाईकर्मियों, पुलिस कर्मियों व चिकित्सा कर्मचारियों को फेस्क मास्क व सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया गया। नगर में शिवाजी नगर जैन कॉलोनी बजरंग कॉलोनी नया शहर पुराना शहर सूरज देवी सभागार मुख्य चौराया पुरानी मिल चौराहा एसडीएम कार्यालय नगर पालिका के कर्मचारियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और समाज से इसी तरह जिस तरह व स्वच्छता की ओर ध्यान दे रहे हैं अपने कार्य की ओर ध्यान दे रहे हैं
उसी तरह इस कोरोना को भी भगाने में उन लोगों का बहुत बड़ा सहयोग रहा इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक रामावतार अग्रवाल, विभाग सह कार्यवाहक हेमराज तिवारी, जिला सेवा प्रमुख रूपेंद्र सिंह , जिला प्रचारक प्रकाश अभिषेक पारीक, पवन जैन, नगर कार्यवाहक गोपाल प्रजापति व नगर सह कार्यवाहक आभिषेेेक विजयवर्गीय सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

