Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां राजकीय अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया  गया। शिविर में खासी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और इस कोविड-19 महामारी की गंभीर स्थिति में अपना कर्तव्य निभाया। ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद को रक्त की उपलब्धता हो सके।

Previous Post Next Post