Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


वजीरपुर(चंद्रशेखर शर्मा)। वजीरपुर तहसील परिक्षेत्र के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डीप में 18  प्लस के युवाओं को लेकर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोविड़-19 गाइडलाइन की पालना के बीच 252 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा प्रभारी रामचरण मीणा ने बताया कि स्थानीय चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । जिसे काबू करने के लिए पुलिस  बल का सहयोग तक लेना पड़ा। शाम तक 252 युवाओं का वैक्सीनेशन किया गया।

Previous Post Next Post