Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/निवाई@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक जिला अंतर्गत निवाई पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया। निवाई स्थित पं. दीनदयाल पार्क में भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंक- सवाई माधोपुर सांसद  सुखबीरसिंह जोनापुरिया थे। स्थानीय सांसद व शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों पेड़- पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया । इससे पूर्व सांसद जोनापुरिया ने पाक स्थापित  पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर तिलक व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सांसद जौनपुरिया ने राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की गाथा से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया गया। मुख्य अतिथि जोनापुरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पोधे लगाएं, उन्होंने कहा कि पेड ही जीवन है। जिनका संरक्षण करना हमारा परम दायित्व है। इस दौरान सांसद जोनापुरिया ने कहा कि बीसलपुर का पानी सर्वप्रथम टोंक जिले को मिले इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने टोंक में रेल लाने के लिए किए गए प्रयासों सहित कई विकास कार्यो एवं केंद्र की नीतियों की लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियो को फिर से भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए एकजुट रहकर अथक प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता रामसहाय वर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बडोलिया, जिला मंत्री हेमराज सोनी, नाटवाडा मण्डल अध्यक्ष दयाराम चौधरी, अरनिया मण्डल अध्यक्ष देवराज गुर्जर, वरिष्ठ नेता परसराम कुमावत, खेमचन्द चंवरिया, कैलाश विजय, जितेन्द्र जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य डॉ. ल राठौड, पार्षद कमलेश सैनी, करणसिंह राजावत, मदनलाल भडाना, पार्षद योगेश जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, श्योजीराम फौजी एवं सुमन साहू सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Previous Post Next Post