Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
    सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर नगरपरिषद सभापति श्रीमती गीता सैनी ने अपना 36वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर योग सेवा दल समिति द्वारा संचालित परमहंस गौशाला एवं राधाकृष्ण गौशाला में गौवंश को सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए जहां हरा चारा खिलाया वहीं पौधारोपण भी किया। इसके अतिरिक्त परिवारजनों, ईस्ट मित्रों एवं अपने सगे- संबंधियों एवं भाजपाइयों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया, जिसके चलते सभी लोगों ने श्रीमती सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभ एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, उपसभापति कपिल जैन, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, महामंत्री मुकेश सैनी, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, रविशंकर सैनी, विष्णु, उमेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Previous Post Next Post