Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी गंगापुर ग्रामीण व शहर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को  राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रातः11 बजे मिनी सचिवालय पहुँचकर भाजपाइयों द्वारा गंगापुर सिटी उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई । भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि  ज्ञापन में उप जिला क्लेक्टर विजेंद्र मीना के माध्यम से भाजपा ग्रामीण व शहर मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री से माँग की गयी कि कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में 25 मार्च 2020 से देश मे सरकार द्वारा लागू लोकडॉउन के दौरान किसान वर्ग व आमजन अपने हर प्रकार के खेती- बाड़ी,दुकानदारी,मज़दूरी व अन्य सभी प्रकार के काम-धंधो को छोड़कर लोकडॉउन की पालना व परिवार सहित स्वयं की सुरक्षा हेतु घरों पर रहे तब से लगभग तीन महीनों तक लोकडॉउन में इन सभी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है अतः आपसे अनुरोध है कि राज्य सरकार द्वारा इन तीन महीनों की अवधि के समस्त बिजली व पानी के बिलों की राशि को माफ किया जाए जिससे सम्पूर्ण राज्य के किसान वर्ग व आमजन को राहत मिले इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सवाईसिंह राजावत ने कहा कि पिछले तीन महीनों के बिजली व पानी के बिलों की राशि को माफ़ कराने की माँग बहुत समय से की जा रही है इस पर निश्चित रूप से राज्य सरकार को अतिशीघ्र उचित निर्णय लेना लोगों के हित हेतु आवश्यक है इस ज्ञापन देने के कार्यक्रम के दौरान भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सवाई सिंह राजावत, महामंत्री हरिसिंह खारवाल,शहर महामंत्री गोपाल धामोनीया,ग्रामीण उपाध्यक्ष हरकेश गुर्जर, पार्षद कमलेश महावर और अन्य भाजपाई उपस्थित रहे
Previous Post Next Post