Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर/ बौंली @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील अंतर्गत के थड़ोली गांव निवासी शहीद रामलाल गुर्जर की शहादत को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई लोगों ने शिरकत की। जम्मू कश्मीर राज्य के श्रीनगर मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल में एएसआई  पद पर तैनात  शहीद रामलाल गुर्जर का विगत दिवस सीमा पर देश की रक्षा करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण निधन हो गया था। शुक्रवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी शहीद रामलाल गुर्जर के पार्थिव देह को लेकर उनके पैतृक गांव थडोली पहुंची थी। जहां पर उनका राजकीय मान- सम्मान के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय विधायक इंदिरा मीणा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं परिवारजन 
शहीद गुर्जर की अंत्येष्टि के समय उपस्थित रहे। गुर्जर की शहादत को नमन करने हेतु शनिवार को भी निज आवास थड़ोली पहुंच कर कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष भरत लाल  मथुरिया एवं उनकी धर्मपत्नी संतोष मथुरिया, टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के अग्रज पुत्र अशोक जौनपुरिया एवं पूर्व भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि ओमप्रकाश डंगोरिया तथा बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुष्पेंद्र राठौड़, विशाल राजौरा आदि ने शहीद की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद गुर्जर को भावभीनी व अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। साथ ही इन लोगों द्वारा शहीद के परिजनों को असमय उत्पन्न हुई आपदा की इस स्थिति में सांत्वना देकर ढ़ाढ़स भी बंधाया गया ।
Previous Post Next Post