Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
प्रदर्शनी में चित्र संदेशों से समझे कोरोना से बचाव के उपाय।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में चल रही प्रदर्शनी का शुक्रवार को भी बडी संख्या में विद्यार्थियों विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, सरकारी कार्मिकों और आमजन ने अवलोकन किया तथा निःशुल्क साहित्य प्राप्त किया।
सवाईमाधोपुर एसडीएम रघुनाथ ने अपने स्टाफ के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे एक-एक चित्र को बडे गौर से देखा तथा इसकी सराहना करते हुये बताया कि आमजन को बहुत सरल भाषा में आकर्षक चित्रों के माध्यम से कोरोना से जागरूकता का संदेश दिया गया है। एसडीएम ने ‘‘ मैं सतर्क हूं’’ अभियान के अन्तर्गत प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संदेश के फ्लैक्स के समक्ष सेल्फी ली तथा इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इस अभियान को भी कोरोना के प्रति जागरूकता की दिशा में बढिया कदम बताया।
अन्य आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी में लगे चित्रों और संदेशों को सराहा। चौथ का बरवाडा से किसी काम से कलेक्ट्रेट आये मुकेश ने बताया कि टीवी पर देखा था कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना से बचाव और प्रवासी श्रमिकों को राहत देने के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है जिसकी देश-विदेश में भी तारीफ हुई है। आज इस प्रदर्शनी के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानने का मौका मिला कि किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोने देने, बेजुबान पशु-पक्षियों के दाने-पानी की व्यवस्था से लेकर बाहर के प्रवासियों को उनके प्रदेश में भेजना, अपने राज्य के प्रवासियों को दूसरे राज्यों से लाना, फिर उन्हें व्यव्स्थित रूप से संस्थागत और होम क्वारेंटाइन करना तथा मनरेगा समेत अन्य क्षेत्रों में रोजगार देना, कोरोना जॉंच को जीरो से 40 हजार प्रतिदिन करना आदि कितने बडे काम हुये हैं। मुकेश ने बताया कि उसने मोबाइल में प्रदर्शनी के फोटो ले लिये हैं जिन्हें अपने परिचितों को दिखायेगा और जो आने में सक्षम हैं, उन्हें वह प्रदर्शनी देखने सूचना केन्द्र जाने की सलाह देगा।
देर शाम को नगर परिषद सवाईमाधोपुर के कुछ सफाई कार्मिकों ने भी प्रदर्शनी देखी। इन कार्मिकों को जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की प्रेरणा से गत 22 जून को गणेश मंदिर रणथम्भौर के संजय दाधीच ने कोरोना जागरूकता संदेश वाली टी शर्ट का निःशुल्क वितरण किया था। शनिवार को भी ये जागरूकता संदेश वाली उसी टी शर्ट को पहन कर पहॅुचें, सेल्फी ली और प्रदर्शनी के संदेश 2 गज दूरी, मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, बार-बार हाथ धोने का संकल्प लिया। इन कोरोना योद्धाओं ने राज्य में प्रभावी कोरोना नियंत्रण के लिये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार भी प्रकट किया।
Previous Post Next Post