Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/ बौंली@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले की बौंली पंचायत समिति क्षेत्र के थडौली गांव में शुक्रवार को बीएसएफ जवान शहीद रामलाल गुर्जर का अंतिम यात्रा दर्शन के पश्चात राजकीय मान- सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव थड़ोली के गुर्जर समाज के जवान  रामलाल गुर्जर के जम्मू कश्मीर में अचानक तबीयत खराब होने से शहीद हो जाने के बाद उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांव लाई गई थी।इस दौरान बामनवास विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों तथा हजारों ग्रामीणों ने शहीद की पार्थिव देह के दर्शन किए और अंतिम यात्रा के बाद अंतिम संस्कार के समय भी उपस्थित रहकर शहीद गुर्जर को आखरी बार सलामी भी दी। गमगीन माहौल में अश्रु धारा के बीच क्षेत्र के लोगों ने रामलाल तेरा नाम रहेगा, जब तक सूरज चांद रहेगा जैसे गगनभेदी नारे भी लगाए।बौंली भाजपा मंडल प्रवक्ता विशाल राजौरा ने बताया कि इस अवसर पर बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा ने भी अपने साथियों के संग शहीद के पैतृक गांव थडोली पहुंचकर शहीद की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा अंतिम यात्रा के समय जवान की अर्थी को कंधा भी दिया और भारत माता के जयघोष के साथ एवं संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ कि गयी अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें आखिरी सलामी भी दी। मीणा ने स्वर्गीय रामलाल गुर्जर की शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की है।
Previous Post Next Post