Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाईमाधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बाटौदा और उदेईखुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का डिजिटल लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 108 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। बामनवास उपखण्ड के बाटौदा और सवाईमाधोपुर उपखण्ड के उदेईखुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के नये भवनों के लोकार्पण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढॉंचें में सुधार होगा। कोरोना को देखते हुये बुधवार को ये डिजिटल लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुये। इस अवसर पर वीसी के माध्यम से जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, एडीएम बीएस. पंवार, सीएमएचओ और पीएमओ भी कार्यक्रम में शामिल हुये।
Previous Post Next Post