Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
7 जुलाई तक होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम।

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। कोरोना जागरूकता अभियान की अपार सफलता को देखते हुये राज्य सरकार ने इसकी अवधि 7 दिन बढा दी है। इस अवधि में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा जो 31 जुलाई तक चलेगी। कोरोना प्रसार को रोकने के लिये राज्य और जिले में किये गये विशेष प्रयास, नवाचार, ‘‘कोई भूखा न सोये’’ ‘‘कोई पैदल न चले’’, प्रवासी श्रमिकों और समाज के कमजोर तबके के कल्याण, पुनर्वास के लिये किये कार्यो, दूसरे राज्यों और जिलों के प्रवासी श्रमिकों के भोजन-पानी के प्रबंध, उनको घर पहुंचाने के लिये चलाये अभियान को प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से दर्शाया जायेगा। इसके अतिरिक्त 2 गज दूरी, बार-बार हाथ धोने, घर से निकलते समय मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने के प्रति जागरूकता लाने के लिये आकर्षक फ्लैक्स, सन बोर्ड प्रदर्शित होंगे।
प्रदर्शनी की तैयारी के सम्बंध में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया, एडीएम बी.एस. पंवार और इस अभियान के जिला सहायक प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार दिनभर सक्रिय रहे। उन्होंने सहायक निदेशक ब्रजेश सामरिया और पीआरओ सुरेश चन्द्र गुप्ता को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर अधिकाधिक आमजन को प्रदर्शनी का अवलोकन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करवाये।
जिला कलेक्टर ने इस बाबत सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बढाई गई अवधि, 1 जुलाई से 7 जुलाई में चलाये जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों को पूरी सजगता से संचालित करें।
Previous Post Next Post