Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/ बौंली@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को मित्रपुरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया को चुना। प्रशासनिक एडवाइजरी एवं लोक डाउन की पालना के चलते कार्यकर्ताओं द्वारा इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल एवं लैपटॉप पर ऑनलाइन संदेश भेजने   कि शुरूआत सुबह नौ बजे से हुई जहां मित्रपुरा उपतहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदगांव मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाइव रहकर पूर्व विधायक गुर्जर को जन्म दिवस के अवसर पर बधाई संदेश व शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा नेता शंकर पोसवाल ने बताया कि  गंगापुर के विधायक ने भाजपा शासन के दौरान क्षेत्र के विकास में कोई कोर- कसर बाकी नहीं छोड़ी। पूर्व विधायक द्वारा आज भी गंगापुर वासियों के सुख- दुख में पूर्ण भागीदारी निभाई जाती है।वैश्विक महामारी कोरोना के बीच जारी लॉकडाउन के चलते गुर्जर द्वारा अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से निराश्रित एवं गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की भोजन, रसद सामग्री से लेकर अन्य प्रकार के सहयोग तथा गोवंश के लिए चारे- पानी की व्यवस्था के प्रयास किसी से छुपे हुए नहीं हैं।
गंगापुर के पूर्व विधायक के जन्मदिन पर कालूराम गुर्जर, मोरसिंह पोसवाल,वार्ड पंच कालू कसाणा, केदार लावड़ा,बलराम कसाणा, धनपाल गुर्जर, धोलूराम लोमड़ा, आदि ने  पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की भी कामना की।
Previous Post Next Post