Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

आंगनबाडी कार्यकर्ता, साथिन, एएनएम एवं राजीविका की महिला सदस्यों ने जागरूकता अभियान में झोंकी ताकत।
सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत रविवार को आंगनबाडी केन्द्रों पर कार्यरत कार्यकर्त्ताओं, राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, एएनएम तथा महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों ने घर घर पहुंचकर महिलाओं से संपर्क किया तथा महिलाओं को स्वयं तथा अपने परिवार को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। महिला कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय व सभी पंचायत समितियों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गांव-गांव में घर-घर जाकर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया।
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरती जानी चाहिए। महिला कार्यकर्ताओं में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्रचार साहित्य का वितरण किया। महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर सर्वे भी किया। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए बार बार साबुन से हाथ धोने, 2 गज की दूरी का पालन करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने का संदेश देते हुए इसकी पालना करने का आग्रह किया।
 *महिलाओं की संगोष्ठी का आयोजनः* - महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायतों में महिलाओं की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महिला अधिकारिता सहायक निदेशक ने बताया कि महिला साथिनों द्वारा एक जाजम पर बिठाकर महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलाई। खुद सुरक्षित रहने तथा दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाईजरी एवं प्रोटोकाल की पालना करने का संकल्प लिया गया। राजीविका की महिलाओं ने कई स्थानों पर रंगोली बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।
Previous Post Next Post